अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अंबिकापुर शहर के जोड़ा तालाब-बाबूपारा इलाके में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर 70 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान बबली श्रीवास्तव के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता समेत विभाग की टीम मौजूद रही। अवैध शराब के कारोबार पर विभाग की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
#Ambikapur #Surguja #ExciseDepartment