लखनपुर में बकरा-बकरी चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला साक्षरता मिनी स्टेडियम से सामने आया, जहां बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े करीब 20 हजार रुपये कीमत का बकरा लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित फिरोज खान ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने आवेदन दिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में डर का माहौल है और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
#Lakhanpur #BakraChori #CrimeNews #CCTVFootage #Surguja #ChhattisgarhNews #BreakingNews