छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। कटघोरा में प्रसिद्ध 'कटघोरा का राजा' की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी नशे में धुत एक युवक ने उपद्रव शुरू कर दिया। युवक भीड़ में खुलेआम गाली-गलौज और हुड़दंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने जब उसे शांति बनाए रखने और ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए आरक्षक की कॉलर पकड़ ली और बदसलूकी करने लगा।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। खाकी का खौफ दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जिससे इलाके में शांति भंग करने वालों को सख्त संदेश गया। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी उत्सव के दौरान किसी भी तरह की गुंडागर्दी या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
#KorbaPolice #ChhattisgarhNews #LawAndOrder #ActionTaken #KatghoraNews #GaneshUtsav #StrictAction #CrimeUpdate #FatafatNews