#बालाघाट
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त का किया वितरण
बालाघाट जिले के 3 लाख 37 हजार 364 किसानों के खातों में पहुँची 67 करोड़ 47 लाख 28 हजार रुपये की राशि
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण किया है। इस अवसर पर देशभर में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए जिसका सीधा प्रसारण देखने और सुनने के लिए किसान एवं नागरिक https://pmindiawebcast.nic.in लिंक के माध्यम से जुड़ हुए थे ।
बालाघाट जिले में भी इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री डी. पी. बर्मन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, तहसीलदार सुश्री छवि पंत एवं जिले के हितग्राही किसान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती पारधी ने किसान सम्मान निधि के पात्र हितग्राहियों को चेक प्रदान किया।
जिले के 3 लाख 37 हजार 364 किसानों को मिली 67.47 करोड़ रुपये की राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत बालाघाट जिले के कुल 3 लाख 37 हजार 364 किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई । इस प्रकार जिले के किसानों के बैंक खातों में कुल 67 करोड़ 47 लाख 28 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। यह राशि किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं और अन्य जरूरी खर्चों की पूर्ति में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जरूरत के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए उपयोगी साबित होगी तथा उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
तहसीलवार किसानों को मिली सम्मान निधि की राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के रूप में बैहर तहसील के 41 हजार 476, बालाघाट तहसील के 33 हजार 352, बिरसा तहसील के 5624, कटंगी के 21 हजार 562, खैरलांजी तहसील के 36 हजार 628, किरनापुर के 40 हजार 409, लालबर्रा के 38 हजार 742, लामता के 1443, लांजी के 40 हजार 647, परसवाडा के 22 हजार 50, तिरोडी के 20 हजार 554 एवं वारासिवनी तहसील के 34 हजार 877 किसानों को 02-02 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार जिले के 03 लाख 37 हजार 364 किसानों को 24वीं किश्त के रूप में 67 करोड 47 लाख 28 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई।
#PMOIndia #पीएम_किसान_सम्मान_निधि
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP