#बालाघाट
कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित
कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव में 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में 51 से अधिक किसान तथा बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के 29 रावे छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. धुवारे ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में दिए जाते हैं। इससे किसानों को बीज, खाद एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के महत्व की जानकारी देते हुए किसानों को इन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं एवं खेती की उन्नत पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र की श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा एवं श्री दिलीप कुमार शिव का विशेष सहयोग रहा ।
#पीएम_किसान_सम्मान_निधि
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#minmpkrishi
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026