गांगड़तलाई: आनन्दपुरी एवं गांगड़तलाई में भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील
पंचायत राज चुनाव के तहत पंच-सरपंच के भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर आनंदपुरी थाना अधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आनंदपुरी पंचायत समिति एवं नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्र सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आनंदपुरी कस्बे में पुलिस ने मार्च किया।