राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रेक्सन अल्बर्ट की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुष्ठ रोगियों की पहचान, उपचार, पोर्टल अपडेट, विकृति प्रबंधन एवं पुनर्निर्माण सर्जरी सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की सामूहिक शपथ दिलाई गई
2 views | Damoh, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026