ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसामान्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना प्राथमिकता- विधायक श्री मलैया
==
विधायक जयंत मलैया ने एक करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
==
सिंगपुर, चंदौरा, मुड़िया, पड़रई एवं ढिगसर में होंगे विभिन्न विकास कार्य,
==
ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
==
दमोह विधायक जयंत मलैया ने दमोह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर विधायक श्री मलैया ने ग्राम सिंगपुर में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, ग्राम चंदौरा में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया।
इसी क्रम में ग्राम मुड़िया में 15 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण तथा ग्राम पड़रई में 15 लाख रुपये की लागत से स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम पंचायत ढिगसर में श्री बालाजी मंदिर के पास 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं 15 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
विधायक श्री मलैया ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसामान्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।