सरकार की विकास नीतियों और उपलब्धियों को ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है - राज्यमंत्री श्री लोधी
====
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सारस बगली में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड निर्माण का भूमि पूजन किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा ग्राम पंचायत सारस बगली में 15 लाख रुपये की लागत से प्रदत्त शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन -अर्चन कर भूमिपूजन किया ।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सरकार की विकास नीतियों और उपलब्धियों को ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे, सामुदायिक सुविधाओं और स्थल सौंदर्यीकरण के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्राथमिकता दी जा रही है।इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। शासन-प्रशासन की योजनाओं से गांवों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार कर स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।