जमुई: मनीयड्डा में मजाक करने से नाराज युवक ने दोस्त को मारपीट कर किया घायल, मोबाइल भी तोड़ा
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 मनीयड्डा में एक युवक को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मजाक करना भारी साबित हुआ। जहां मजाक करने से नाराज उसके दोस्त चंदन कुमार ने उसके साथ मारपीट किया जिसमें वह घायल हो गया। साथ ही इस मारपीट में उसका मोबाइल भी टूट गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान नीमनवादा निवासी गणेश मांझी के रूप की गई है।