जमुई: बालडा गांव स्थित तालाब से मासूम का शव बरामद, परिजन ने हत्या की जताई आशंका, शव को सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 बालडा गांव स्थित तालाब से गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे विजय कुमार भारती के 4 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार का शव बरामद किया गया। मासूम के चेहरे पर जख्म का निशान पाया गया है जिससे परिजन ने मासूम की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है, लेकिन मासूम को किसने मारा है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।