जमुई: भछियार में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और बहु के साथ की मारपीट, पीड़िता ने टाउन थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 शहर के भछियार में शराब के नशे में धुत महेश पंडित ने अपनी ही पत्नी रूबी देवी और बहू खुशी देवी की जमकर पिटाई कर दी। उंसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00बजे पीड़िता सास और बहू टाउन थाना पहुंची, जहां आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए शराबी महेश पंडित पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।