जमुई: नावाडीह गांव में देवर ने अपनी विधवा भाभी और भतीजी को चाकू व लोहे की रॉड से मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 नावाडीह गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे देवर ने अपनी ही विधवा भाभी सुलेखा देवी और भतीजी निशा कुमारी को चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस द्वारा घायल मां और बेटी को स्वास्थ्य केंद्र चकाई में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया है।