जमुई: मननपुर बस्ती में दो धुर जमीन को लेकर गोतिया ने की मारपीट, 5 घायल, 3 को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 मननपुर बस्ती में दो धुर जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब उसके गोतिया ने मारपीट की जिसमें एक ही परिवार 5 लोग घायल हो गए। 3 को सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान जानकी यादव उसका पोता कुंदन कुमार उसकी मां उर्मिला देवी तथा पंचा देवी और नंदन कुमार शामिल है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 3 को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।