
बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन से फिसला यात्री, RPF जवानों की फुर्ती से बची जान। *लोकेशन - गया | 24 NEWS LIVE* गया जंक्शन पर एक बड़ा रेल हादसा बाल-बाल टल गया। धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच गिरने ही वाला था। मौके पर मौजूद RPF जवानों ने सेकंडों में दौड़कर उसे खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हो गई है। *'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत दिखाई सतर्कता* पूर्व मध्य रेलवे के DDU मंडल अंतर्गत RPF पोस्ट गया के जवान सादे लिबास में आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। टीम में ASI पवन कुमार, प्रधान आरक्षी वशिष्ठ यादव और आरक्षी राकेश कुमार सिंह शामिल थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 से गाड़ी संख्या 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटरसिटी अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो रही थी। चलती ट्रेन से एक यात्री ने उतरने की कोशिश की। पैर रखते ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह गैप की तरफ फिसल गया। ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मियों ने बिना देर किए यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। *सिवान निवासी यात्री, वैध टिकट मिला* बचाए गए यात्री की पहचान *रवि कुमार (56 वर्ष), पिता दद्दू प्रसाद, निवासी सिवान* के रूप में हुई है। उनके पास पहाड़पुर से गया तक का वैध यात्रा टिकट भी मिला। घटना के बाद यात्री ने RPF जवानों का आभार जताया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने भी जवानों की बहादुरी की सराहना की। *RPF की अपील - चलती ट्रेन में न चढ़ें, न उतरें* RPF गया ने बताया कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत की गई। विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें, छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी स्थितियों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। #GayaNews #GayaJunction #BiharNews #RPF #RPFSavedLife #OperationJeevanRaksha #IndianRailways #24NewsLive #TrainAccident
Aurangabad, Aurangabad | Jul 26, 2026

वंदे भारत से टकराया सांड, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन... चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा! बाराहाट थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव के पास दुमका-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस एक सांड से टकरा गई। टक्कर के बाद सांड ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गया, जिससे ट्रेन करीब 40 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। ग्रामीणों और आरपीएफ के संयुक्त प्रयास से सांड को हटाने के बाद ट्रैक की जांच की गई और फिर ट्रेन को सुरक्षित भागलपुर के लिए रवाना किया गया। घटना में सांड की मौत हो गई, जबकि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। #वंदेभारत #TrainAccident #Parbatta #Barahat #BankaNews #Bhagalpur #Railway #BreakingNews #मैं_हूं_बांका
Amarpur, Banka | Jul 14, 2026

😱 रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप! ट्रेन की चपेट में आए Chief Loco Inspector। #Koderma #KodermaNews #Jharkhand #JharkhandNews #Railway #IndianRailways #TrainAccident #BreakingNews #ChiefLocoInspector #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #FacebookReels #ReelsIndia #trendingnow
Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026