देवरी: देवरी नगर पालिका के पटेल वार्ड के पार्षद त्रिवेंद्र जाटव ने अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया, वार्ड में काम नहीं हो रहे
Deori, Sagar | Jan 31, 2025 पार्षद त्रिवेंद्र जाटव ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया मेरे द्वारा वार्ड की सेकड़ो समस्याओं का निराकरण कराने कई बार लिखित पत्र दिए गए समस्याओ को अधिकारी को मोके पर दिखाया गया लेकिन सीएमओ द्वारा भेदभाव कर निराकरण नहीं किया गया। जिसके बाद मैंने एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की तो अब सीएमओ और सब इंजीनियर भड़क गए है।