देवरी: देवरी विकासखंड की पनारी ग्राम पंचायत के युवा ने सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, कलेक्टर से की शिकायत
Deori, Sagar | Jan 27, 2025 देवरी विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारी के युवा प्रशांत पटेल ने ग्राम सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के दस्तावेजों के साथ सोमवार दोपहर 3:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। वही कलेक्टर ने भी पूरे मामले में जांच करवा कर वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।