देवरी: सरपंच की हत्या के विरोध में देवरी सरपंच संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
Deori, Sagar | Jan 24, 2025 खुरई विकासखंड के ग्राम मुहासा हलऊ मैं सरपंच की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी जिसको लेकर देवरी सरपंच संघ एवं कुशवाहा समाज ने शुक्रवार शाम 4 बजे एसडीएम को एक ज्ञापन दिया है। आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। बुधवार को सरपंच रविंद्र कुशवाहा ग्राम पंचायत मुहासा हलऊ की अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी घटना से सरपंच संघ में आक्रोश है।