देवरी: नेशनल हाईवे 44 पर धुलतरा बिजोरा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मारी, एक महिला की मौत
Deori, Sagar | Jan 26, 2025 नेशनल हाईवे 44 घुलतरा बिजोरा पुल के पास रविवार को गिट्टी से भरी तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मां -बेटे बाइक से ग्राम बिलोनी खुलरी जिला नरसिंहपुर जा रहे थे।सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर को गन्नी तिगड्डा से पकडा है।