देवरी: जमुनिया चिखली शाला की छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान
Deori, Sagar | Jan 29, 2025 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली की छात्रा निशिका यादव व प्राची विश्वकर्मा ने मिलकर शिक्षक महिपाल ठाकुर प्राथमिक शिक्षक की सीपीआर देकर जान बचाई। शालेय कार्यक्रम के पश्चात शिक्षक को शाला में ही हार्ट अटैक आ गया। इस पर स्कूली छात्रा निशाका और प्राची ने शिक्षक महिपाल ठाकुर को सीपीआर दिया और शिक्षक की जान बचाई।