देवरी: ग्राम बीना में गौशाला के चौकीदार ने मवेशियों को गरीब किसान के खेत में छोड़ा, गेहूं की फसल नष्ट, चौकीदार पर मामला दर्ज
Deori, Sagar | Jan 20, 2025 ग्राम बीना में एक गरीब किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को गौशाला के मवेशियों ने चट कर नष्ट कर दी है, गौशाला की चौकीदार को ऐसा करने पर मना किया तो चौकीदार ने धक्का दे दिया जिससे वह किसान बेहोश हो गए और देवरी के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस ने रिपोर्ट पर चौकीदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।