गांव में शराब पी तो पड़ेंगे जूते! ग्राम प्रधान की दो टूक चेतावनी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!!
शराबियों के खिलाफ गांव में आर-पार की लड़ाई! महिलाओं से प्रधान की अपील—शराब पीने वालों का करें सामाजिक बहिष्कार, सिखाएं सबक!
रुद्रप्रयाग। जनपद की ग्राम पंचायत बरसू पुनाड़ में शराबबंदी को लेकर आयोजित खुली बैठक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट उर्फ अमित ने गांव में शराब पीने वालों को लेकर सख्त चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान ने दो टूक अंदाज में कहा कि गांव में शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने महिलाओं से भी आगे आकर शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करने और शराब पीने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की।
बैठक में प्रधान के सख्त तेवर और जूते पड़ने वाली चेतावनी चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद शराबबंदी को लेकर गांव की इस पहल पर लोगों की नजरें टिक गई हैं।
#रुद्रप्रयाग #बरसू_पुनाड़ #शराबबंदी #ग्रामप्रधान #नरेंद्र_बिष्ट #गांव_में_शराब_बंदी #महिला_शक्ति #उत्तराखंड_की_खबर #ViralVideo #BreakingNews #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 15, 2026