रूद्रप्रयाग में हुआ दिव्य चमत्कार!! 251 साल का इंतजार खत्म! दो बहनों का ऐसा दिव्य मिलन, जिसे देखकर भावुक हो उठे श्रद्धालु!
नौ शिलाओं के रूप में लौटी मां भणज चंडिका की ब्रह्मशक्ति, देवताल से बहन की शक्ति लेकर भणज गांव पहुंचीं मां चंडिका भवानी।
उत्तराखंड की देवभूमि में आस्था और चमत्कारिक लोकपरंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। रुद्रप्रयाग में 251 वर्षों बाद मां चंडिका भवानी पोखरी चमेठी और मां भणज चंडिका का ऐतिहासिक दिव्य मिलन हुआ।
देवताल से बहन की शक्ति लेकर मां चंडिका भवानी की दिवारा यात्रा जब भणज गांव पहुंची, तो नौ शिलाओं के रूप में मां भणज चंडिका की ब्रह्मशक्ति भी अपने धाम लौट आई। सबसे भावुक कर देने वाला क्षण तब आया, जब मां चंडिका भवानी ने अपनी बहन के मंदिर के गर्भगृह में ही रात्रि विश्राम किया।
यह सिर्फ दो देवियों का मिलन नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था, बहनों के पवित्र रिश्ते और उत्तराखंड की विलुप्त होती देवपरंपराओं के पुनर्जीवन का ऐतिहासिक पल है।
251 साल बाद फिर लौटी बहन की शक्ति... देवभूमि की इस अद्भुत परंपरा को शत-शत नमन! 🙏🚩
जय मां चंडिका! जय मां भणज चंडिका! ❤️
#रुद्रप्रयाग #मां_चंडिका #भणज_चंडिका #251वर्षबाद #दिवारा_यात्रा #देवभूमि_उत्तराखंड #उत्तराखंड_की_देवपरंपरा #गढ़वाल_की_संस्कृति #जय_मां_चंडिका
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 14, 2026