बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक लापता, नदी के ऊपर पहाड़ी पर मिले कपड़े और जूते!
कल शनिवार शाम से घर से था गायब, सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना; तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी।
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम तिलनी में एक 32 वर्षीय युवक के लापता होने से हड़कंप मच गया है। लापता युवक की पहचान आशीष (32 वर्ष), पुत्र हरीश लाल, निवासी ग्राम तिलनी के रूप में हुई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 15 नवंबर को सुबह 10:13 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आशीष नामक युवक शनिवार शाम से अपने घर से लापता है। युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई गई है।
सूचना में बताया गया कि गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के समीप ग्राम सिलनी में सड़क किनारे नदी के ऊपर पहाड़ी पर युवक के कपड़े और जूते मिले हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए DDRF एवं SDRF की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।
फिलहाल लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। युवक के संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीमों द्वारा खोजबीन की जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल—आखिर आशीष कहां है? परिजनों और क्षेत्रवासियों की निगाहें रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं।
#Rudraprayag #BreakingNews #MissingPerson #RescueOperation #SDRF #DDRF #UttarakhandNews #रुद्रप्रयाग #सिलनी #रेस्क्यू_अभियान