कोरांव: भगेसर गाँव के झदवा नाले पर बनी पुलिया महीने भर से क्षतिग्रस्त, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत
विकासखंड कोरांव के भगेसर गांव में पीडब्ल्यूडी के संपर्क मार्ग पर झदवा नाले पर बनी पुलिया एक महीने से टूटी हुई है। इससे कई गांवों का आना-जाना पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।भगेसर गांव में दर्शनी मोड़ से भगेसर छिपिहा और भगेसर मैलहा को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग की पुलिया बाढ़ के बहाव में टूट गई थी।