*अवैध शराब बेचने वालों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, 69 बोतल अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार*
*SWAT टीम-2 और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त कार्रवाई; गांव पनिहार में दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।*
By अमित वर्मा किनाला
हिसार, 29 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसी कड़ी में SWAT टीम-2 और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव पनिहार में एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी के दौरान आरोपी सोनू पुत्र सतपाल निवासी बिठमड़ा को अवैध शराब सहित काबू किया। तलाशी में दुकान से 41 बोतल, 33 अध्धे तथा 28 पव्वे, कुल 69 शराब की बोतलें/पैक (मार्का माल्टा मस्ती) बरामद किए गए।
आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
*अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी*
पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गैरकानूनी धंधों में शामिल लोगों को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री या तस्करी संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
हिसार पुलिस – अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।
Uklana, Hissar | Nov 29, 2026