फौन हैक कर 76,000 रुपये की ठगी, खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई,
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर राजीव कालोनी सेक्टर-56 वासी एक व्यक्ति का फौन हैक कर 76,000 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कृष व राज वासी हरिद्वार उत्तराखण्ड के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राजीव कालोनी सेक्टर-56 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को उसका फोन अपने आप से हैक हो गया और उसके खाता से 76,000 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना NIT की टीम ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित राज खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे कृष को दिया था। खाता में ठगी के 50,000 रुपये आये थे। राज बी.ए व कृष बी.बी.ए पास है दोनों का हरिद्वार में CSC सेंटर है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता
Uklana, Hissar | Nov 29, 2026