संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई निरंतर जारी, क्षेत्रवासियों को मिल रहा समस्याओं के समाधान
==
नोहटा में आयोजित जनसुनवाई में 24 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
====
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नोहटा स्थित निज निवास रानी अवंती बाई परिसर में शनिवार को क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 24 लिखित आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए संबंधित समस्याओं के यथासंभव शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना, उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।
प्रत्येक शनिवार को होती है जनसुनवाई
क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नोहटा स्थित निज कार्यालय रानी अवंती बाई परिसर में प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। क्षेत्र के नागरिक निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
4 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026