बटियागढ़ में विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदाय के लिए हितग्राहीमूलक योजनाओ का विशेष शिविर आयोजित
===
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बटियागढ़ में विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदाय के लिए विशेष दस्तावेज निर्माण एवं समस्या निराकरण शिविर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा किया गया। शिविर मे लोगों को जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड , जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अरविन्द पटेल, नरेंद्र कटारे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा लोक सेवा केंद्र, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सहभागिता रही। शिविर में 43 आवेदन आए। शिविर का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा।
24 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026