सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में हैकाथन एवं इनोवेशन कार्यक्रम आयोजित
==
हैकाथन एवं इनोवेशन विधा के अंतर्गत मॉडल और पोस्टर का प्रदर्शन
==
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, दमोह में छात्राओं के लिए “हैकाथन एवं इनोवेशन” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में तकनीकी कौशल, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न चलित मॉडल एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित अतिथियों और प्राध्यापकों ने सराहना की।
1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026