संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा
नौहट्टा प्रखंड में गुरुवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मनोरमा कुमारी ने की।
इस दौरान समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। बीडीओ मनोरमा कुमारी ने कहा कि समाज में समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान का निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुदामा राम, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष गुड्डू सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और प्रखंड के विकास मित्र शामिल हुए। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
नौहट्टा | रोहतास | बिहार
#गुरुरविदास #गुरुरविदासमहाराज #650वीं_जयंती #समरसता_संकल्प_अभियान #कलश_यात्रा #सामाजिक_समरसता #भाईचारा #नौहट्टा #रोहतास #बिहार #ApnaRohtas #अपनारोहतास #RohtasNews #Nohatta