तिलोखर में करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नौहट्टा प्रखंड के तिलोखर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में मंगलवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान तिलेश्वर सिंह की 44 वर्षीय पत्नी धनबरती देवी के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के बाद तार टूटकर महिला के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। स्वजन व ग्रामीण तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल नौहट्टा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया। चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।
तिलोखर | नौहट्टा | रोहतास
#तिलोखर #नौहट्टा #रोहतास #बिजलीकरंट #विद्युतस्पर्शाघात #महिलाकीमौत #दुर्घटना #बिजलीतार #स्थानीयसमाचार #Rohtas #Nohatta #ApnaRohtas #अपनारोहतास