आवास योजना के लाभुकों को मिली ‘गृह प्रवेश’ की प्रतीकात्मक चाबी
नौहट्टा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूरा कर चुके लाभुकों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ मनोरमा कुमारी ने लाभुकों को ‘गृह प्रवेश’ लिखी प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की।
चाबी मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बीडीओ ने कहा कि सरकार पात्र परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुदामा राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, आवास पर्यवेक्षक सुमन कुमार, लेखा सहायक अनूप कुमार पांडेय, आवास सहायक बृजेश प्रसाद सहित अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#नौहट्टा #रोहतास #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #आवासयोजना #गृहप्रवेश #बीडीओ #मनोरमाकुमारी #सुदामाराम #गुड्डूसिंह #रोहतास_न्यूज #अपनारोहतास #BiharNews #RohtasNews #NohattaNews #PMAY