सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, सड़कों पर बहने लगा चार फीट पानी
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। तिउरा खुर्द के समीप भीखारी नदी के छलका पर करीब चार फीट पानी बहने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं यदुनाथपुर में चमराहा नदी के छलका पर पानी चढ़ने से थाना भी बाढ़ के पानी से घिर गया।
बाढ़ के कारण नावाडीह खुर्द, मटियांव, मधुकुपिया, अमहुआ, नावाडीह कला, यदुनाथपुर, संखवा, नेवरिया, सुअरमनवा, जारदाग और बेल्दुरिया समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
अंचलाधिकारी मंजेश कुमार ने सोन तटीय क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और नदी में अनावश्यक रूप से नहीं उतरने की अपील की है।
#सोननदी #सोनबाढ़ #नौहट्टा #रोहतास #बाढ़ #बिहार #यदुनाथपुर #सोननदीजलस्तर #Rohtas #Nohatta #BiharNews #ApnaRohtas #BreakingNews #FloodUpdate
Nauhatta, Rohtas | Aug 22, 2026