सिरसागंज: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सिरसागंज का गौरव बढ़ा, अश्वनी कुमार जैन का कॉलेज में हुआ भव्य अभिनंदन
बता दें कि राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन का सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन सहित सभी शिक्षकों ने अश्वनी कुमार जैन का फूल मालाओं, पगड़ी, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।