फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील में मंगलवार को गांव महकेपुर के दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंचे और एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और मकान तोड़ने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार मौजा पुनच्छा स्थित गाटा संख्या 52, जो आबादी खतौनी में दर्ज है, पर वर्षों से 25 से अधिक परिवार काबिज हैं।