सिरसागंज: अरांव रोड पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का दिया गया संदेश
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में अरांव रोड स्थित यशपाल सिंह महाविद्यालय के परिसर में गुरुवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू समाज को संगठित करने और जागरूक करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति, परंपराओं और वर्तमान समय में सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।