एसएसपी के अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अंकुश पुत्र मुकेश निवासी नानेमऊ को ग्राम नानेमऊ चौराहा से बुधवार दोपहर दो बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में की गई। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।