मामला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में उखरेंड बाईपास का है जहां पर गुरुवार को सर्विस रोड के किनारे खड़े बाइक मिस्त्री में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।