शासन के निर्देशों के परिपालन एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार पिछोर तहसील कार्यालय परिसर में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य इस वर्ग के नागरिकों को जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं समग्र आईडी बनवाने तथा उनमें आवश्यक संशोधन/अपडेट की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान विमुक्त एवं घुमन्तु समुदाय के अनेक हितग्राहियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जाति प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु श्री दीसा पाल, श्री आकाश पाल, श्री जीतेन्द्र पाल, श्रीमती पार्वती पाल, श्री रामसिंह पाल एवं श्री कृष्ण पाल सहित अन्य हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त श्रीमती कृष्णा पाल, श्री अमित पाल, श्रीमती कविता पाल एवं श्री कृष्णपाल सहित कई हितग्राहियों के आधार कार्ड अपडेशन का कार्य भी मौके पर ही किया गया।
#shivpuri
4 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026