राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं विशेष न्यायाधीश श्री अशोक कुमार शर्मा, पंचम जिला न्यायाधीश श्री अरूण कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, षष्टम जिला न्यायाधीश श्री राजीव राव गौतम, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार शर्मा, सप्तम जिला न्यायाधीश श्रीमती रीतु वर्मा कटारिया एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋचासिंह राजावत, सुश्री प्रीति परिहार, श्री धर्मवीर सिंह राठौर, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शिवपुरी श्री विजय तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को बाईक रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश शिवपुरी श्री अशोक कुमार शर्मा, सप्तम जिला न्यायाधीश शिवपुरी श्रीमती रीतु वर्मा कटारिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उक्त बाईक रैली एडीआर भवन शिवपुरी से प्रारंभ होकर शिवपुरी शहर से होते हुए पुनः एडीआर भवन पर संपन्न हुई। बाईक रैली में अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारीगण, पीएलव्ही आदि सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर नालसा एवं सालसा योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा राष्ट्रीय एवं राज्य प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इस अवसर पर नालसा डॉन-नशा मुक्त भारत के लिए योजना 2025 के अभियान अंतर्गत उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के बारे में बताया एवं नशा नहीं करने की सलाह दी।
#shivpuri