प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में एवं प्रथम जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक के निर्देशन में कर्मचारीगण, पुलिस स्टाफ, अभिभाषकगण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स ने सम्मिलित रूप से बाइक रैली का आयोजन कर उक्त रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के संदेश को आमजन तक पहंुचाया। बाइक रैली न्यायालय परिसर करैरा से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गाे से होते हुए न्यायालय परिसर पर समाप्त की गई।
द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या द्वारा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, उक्त रैली के आयोजन पर पुलिस स्टाफ, कर्मचारीगण, अभिभाषकगण एवं पीएलव्ही ने एकजुट होकर न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा दिवस की सार्थकता को नगर के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया।
#shivpuri