कोंडागांव: मसोरा में हुई हत्या के आरोपी को एक साल बाद कोंडागांव जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
मसोरा में 7 मई 2023 को एक व्यक्ति की हत्या हुई थी जिसमे आरोपी बन्नूराम कोर्राम को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 29 मई को मिली जानकारी अनुसार लालचंद कोर्राम के हत्या के आरोप में आरोपी बन्नूराम कोर्राम को कोंडागांव जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप ने 1 साल तक चल इस केस में दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।