कोंडागांव: फरसगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते 2 गिरफ्तार, एक क्विंटल दस किलो गांजा जप्त, कीमत ग्यारह लाख रूपए
मुखबिर के सूचना पर फरसगांव पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए ट्रक कमांक CG-04JC-9732 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के केबिन के पीछे विशेष रूप से बनाए बॉक्स में 22 पैकेट गांजा जब्त किया गया। सभी आरोपी उतर प्रदेश के रहने वाले है, फरसगांव जिम संचालक सुब्रत राय के साथ मिलकर इस गांजा तस्करी को अंजाम दिया करते थे।