कोंडागांव: बीजापुर सड़क हादसे के शिकार 25 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत तमरावण्ड अंतर्गत ग्राम खुटबेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक किशनलाल नेताम पिता मंगतूराम नेताम को गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है 27 मई की सुबह अमरावती लैंप्स खाद लेने आया हुआ था वहीं वापसी के दौरान बीजापुर में सड़क हादसे का शिकार हो। जिसकी आज जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।