कोंडागांव: कोंडागांव मंडी चौक में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाजारपारा का युवक घायल, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत मंडीचौक में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाजारपारा का युवक चंद्रकांत यादव बुरी तरह घायल हो गया जिसे सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 29 मई को मिली जानकारी अनुसार युवक बाजारपारा से प्रेमनगर जा रहा था उसी दौरान मंडीचौक में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हालत नाजुक बनी हुई है।