कोंडागांव: जिला कार्यालय में मतगणना हेतु मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेटर को दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को होने वाले मतगणना कार्य के लिए मतगणना सहायक, पर्यवेक्षकों, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेटर को जिला कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बारीकियां बताई गई।