कोंडागांव: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव ने बस्तर बंद को दिया समर्थन, मामले को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर के पीडिया में हुए नक्सली पुलिस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए इसकी विरोध में सर्व आदिवासी समाज द्वारा 28 मई को बंद का आह्वान किया था। वही कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव के द्वारा भी बंद का समर्थन दिया गया। आदिवासी समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए गोंडवाना समाज जिला अध्यक्ष के जिला बदर कार्रवाई निरस्त करने की मांग की।