कनवास: दरा में रोडवेज बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
Kanwas, Kota | Aug 14, 2026 दरा में बारिश के दौरान एक रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बारिश के चलते दरा में बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ी