अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
थाना जहानाबाद क्षेत्र से बड़ी खबर है.यहां 16 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। गांव भौना निवासी पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक,बेटी घर से सोने के आभूषण और 10 हजार रुपये भी ले गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।